सुपौल में बैखौफ अपराधियों का तांडव ! एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या
सुपौल में अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है. युवक अपने दोस्तों के साथ चाय पीने गया था जहां उसकी अपराधियों ने हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Supaul (Bihar): सुपौल जिले में रविवार की शाम अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. यह पूरी घटना जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसौनी चौक के पास की है. जहां एक चाय दुकान की दुकान के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग और मौके से भाग निकलें.
मृतक युवक की पहचान कटहरा वार्ड नंबर 11 के रहने वाले राजेश शर्मा (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस और किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने मामले की जांच पड़ताल शुरु की.
मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाने में लगी है. इधर, मृतक के मामा गणेश शर्मा ने बताया कि वह सिसौनी चौक पर लोहार की दुकान चलाते हैं. उसने बताया कि रविवार शाम करीब 4 बजे राजेश अपने दोस्त सुमित सहित 3 अन्य दोस्तों के साथ सुपौल की तरफ जा रहा था. इस घटना की जानकारी उसके दोस्त सुमित ने फोन करके दी. 
मामा गणेश शर्मा ने बताया कि शाम करीब साढ़े 6 बजे सुमित का फोन आया और उसने बताया कि राजेश को गोली मार दी गई है. जिसके बाद भागते-भागते वे घटनास्थल पर सिसौनी गांव स्थित मारुति शोरूम के सामने सूरज टी स्टॉल के पास पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि राजेश खून से लथपथ पड़ा है. जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन सदर हॉस्पिटल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के कारणों का अबतक कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिली है. कि हत्या के पीछे किसका हाथ है और इसके क्या कारण हैं. हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक राजेश का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. जिसके कारण पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. मौके पर पुलिस ने चाय दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. और संदिग्धों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरु कर दी है.
घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं वहीं, मामले में थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है हालांकि इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है.
रिपोर्ट- कुंदन कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में अपराधियों पर चला कानून का हथौड़ा, महाकुर्की अभियान से मची हलचल

सुपौल में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार







