गिरिडीह नगर भवन में महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन, अलग-अलग सेक्टर की महिलाओं को किया गया सम्मानित
महिला पुलिस जवान से लेकर महिला पत्रकार, आंगनबाड़ी सेविका, बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं सहित कई ऐसी बेटियों को सम्मानित किया. जिन्होंने खुद को बाल विवाह की कुरीतियों से बचाया और अपनी पढ़ाई पढ़ाई जारी रखी.

Giridih (Jharkhand): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के मौके पर नगर भवन में महिला दिवस पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान गिरिडीह प्रशासन केंद्र सरकार की योजना ''बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'' के नारे को बुलंद करता हुआ नजर आया. 
कार्यक्रम में महिला पुलिस जवान से लेकर महिला पत्रकार, आंगनबाड़ी सेविका, बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं सहित कई ऐसी बेटियों को सम्मानित किया. जिन्होंने खुद को बाल विवाह की कुरीतियों से बचाया और अपनी पढ़ाई पढ़ाई जारी रखी. 

मौके पर डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, सिविल सर्जन डॉक्टर शेख जफरुल्ला, जिला जनसंपर्क अधिकारी अंजना भारती समेत समाज कल्याण विभाग से कई पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान कई नव विवाहितों को भी सम्मानित किया गया. वहीं कई बच्चों को अन्न प्रसन्न कराया गया. 
मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि महिला दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि, एक खास अवसर है. और आज यहां कार्यक्रम में अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया, कि वे अपना सफर समाजहित में जारी रखे.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की बैठक: नए पते, नई जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों पर मुहर






