मोतिहारी में ‘शिक्षा का मंदिर’ बना वसूली का अड्डा, TC के नाम पर रिश्वत लेते HM का VIDEO वायरल
मोतिहारी जिले के एक सरकारी स्कूल में टीसी देने के नाम पर खुलेआम रिश्वतखोरी का काम चल रहा है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक एक अभिभावक से रुपए लेते हुए नजर आ रहे है.

Motihari (Bihar): स्कूल विद्या का मंदिर होता है जहां न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने की कला सिखाई जाती है लेकिन अब विद्या का यह मंदिर बिजनेस का अड्डा बनता जा रहा है. बच्चों के भविष्य से जुड़े कई संस्थानों में कथित तौर पर खुलेआम रिश्वतखोरी का खेल चल रहा है. ताजा खबर मोतिहारी जिले का है जहां स्थित तुरकौलिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित विद्यालय नरियरवा से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है.
दरअसल, आपको बता दें जिले के तुरकौलिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित विद्यालय नरियरवा का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल का प्रधानाध्यापक और एक अभिभावक नजर आ रहे हैं. जिसमें अभिभावक स्कूल के प्रधानाध्यापक को कुछ रुपए देते हुए नजर आ रहे हैं.
टीसी देने के नाम अभिभावकों से रुपए की वसूली
बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विद्यालय के प्रधानाध्यापक (एचएम) एक अभिभावक से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) देने के नाम पर पैसे लेते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि टीसी के लिए 300 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि जन्मतिथि सुधार जैसे कार्यों के लिए 500 से 700 रुपये तक की मांग की जा रही है.
वीडियो में साफ दिखता है कि अभिभावक पैसे देता है और एचएम उसे कागज में मोड़कर रख लेते हैं. यह दृश्य शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से यह मामला तूल पकड़ रहा है, उसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है.
सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे यूजर
सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. किसी ने इसे “शिक्षा के मंदिर का अपमान” बताया, तो किसी ने कहा कि “जब स्कूल ही भ्रष्टाचार सिखाएगा, तो आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी?”
अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर आरोप पर संज्ञान लेंगे, या फिर बच्चों के भविष्य के साथ यह खेल यूं ही चलता रहेगा? फिलहाल, स्थानीय लोग और अभिभावक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, पलामू पुलिस ने छह सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा

Khan Sir Coaching पर फायरिंग के बाद सड़क पर उतरे हजारों छात्र







