रांची में कई पेट्रोल पंप बंद ! जो खुले हैं वहां गाड़ियों की लगी लंबी लाइन, जानें राजधानी की नई कीमत
PM मोदी की इस अपील के बाद इधर, झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोगों की भीड़ अचानक पेट्रोल पंपों में बढ़ गई है. लोगों को डर सता रहा है कि भविष्य में ईंधन कभी भी खत्म हो सकता है.

Petrol Diesel Crisis: वैश्विक बाजार के हालतों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने, सोना की खरीदारी और विदेशी यात्राओं को स्थगित करने की अपील की थी पीएम मोदी की इस अपील के बाद इधर, झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोगों की भीड़ अचानक पेट्रोल पंपों में बढ़ गई है. लोगों को डर सता रहा है कि भविष्य में ईंधन कभी भी खत्म हो सकता है. इस कारण लोग पेट्रोल पंप पहुंचकर अपने-अपने वाहनों में पहले से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं. इससे कई पंपों पर तेल का स्टॉक भी खत्म हो गया है तो कहीं अस्थायी रूप से पेट्रोल पंप को बंद तक करना पड़ रहा है.

राजधानी रांची में 14 मई की शाम से शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंप में लोगों की भारी भीड़ लग रही है. कई पंप तेल खत्म होने के कारण बंद हो गए हैं लेकिन जो खुले हैं वहां वाहनों की लंबी कतारें हैं अपने वाहनों में तेल भरवाने को लेकर लोग लंबी-लंबी लाइनों में अपनी पारी का इंतजार करते दिखे. आज, शुक्रवार (15 मई 2026) की सुबह भी कई पेट्रोल पंप का नजारा कल की तरह ही देखने को मिल रहा है. खबर के मुताबिक, कई पेट्रोल पंप पर सीमित मात्रा में पेट्रोल देने का निर्णय किया गया है.

जानकारी के अनुसार, रांची के अधिकतर पेट्रोल पंप में पेट्रोल खत्म हो चुका है और आधे से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं लेकिन जो पेट्रोल पंप खुले हुए हैं वहां उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. पेट्रोल नहीं मिलने पर लोग इधर-उधर भटक रहें और 7-7 किलोमीटर दूर जाकर पेट्रोल भरने को मजबूर हैं. बता दें, रांची में पेट्रोल की कीमत में 3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 100.86 रुपए हो गई है. जबकि डीजल की कीमत अब 95.76 रुपए हुई है. पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए लोग काफी परेशान हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि कहीं भी पेट्रोल नहीं मिल रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर टैक्सी, कैब और डिलीवरी एजेंट पर पड़ने जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









