आरा नगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
भोजपुर आरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा कारोबार में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन भी बरामद किया है.

Bhojpur Ara (Bihar): बिहार के आरा नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल, पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दोनों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया है.
बता दें, इसकी सूचना सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार साह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी. उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौसगंज इलाके में दो युवक अपने घर के पास हेरोइन छिपाकर रखे हुए हैं और चोरी-छिपे उसकी बिक्री कर रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी देवराज राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.
जिसके बाद पुलिस टीम ने गौसगंज में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे. बरामदगी के आधार पर आरा नगर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
रिपोर्ट- आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में गैस एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़, प्रशासन ने कहा- 70 दिन का स्टॉक सुरक्षित

मध्यप्रदेश में 2 बेटियां होने से नाराज पति ने फोन पर पत्नी को दिया 3 तलाक, ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज






