गणतंत्र दिवस पर राजद कार्यालय में लालू ने किया झंडोत्तोलन, तेजस्वी मौके से रहे नदारद
बिहार स्थित राजद कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया. लेकिन चर्चा का विषय यह रहा कि अभी-अभी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार दिए गए तेजस्वी यादव मौके से नदारद दिखे. हालांकि उन्होंने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी और कई मुद्दों पर अपने विचार प्रदर्शित किए.

Bihar (Patna): भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राजद कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया. इस मौके पर लोगों को इंतजार था कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव द्वारा झंडा फहराया जाएगा. लेकिन मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झंडा फहराया. तेजस्वी इस अवसर पर कार्यालय में नजर नहीं आए, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया
इस दौरान तेजस्वी यादव की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही. राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव इन तीनों ध्वजारोहण के कार्यक्रमों से गायब रहे. तेजस्वी के कार्यक्रम में नहीं शामिल होने को लेकर अभी तक उनके या फिर पार्टी द्वारा कोई सफाई पेश नहीं की गई है. हालांकि तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. अपने पोस्ट में तेजस्वी ने NDA सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया.
तेजस्वी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज का यह पावन दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, संविधान निर्माताओं और अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है. आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समस्त वीरों को सादर नमन के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें आजादी दिलाई तथा देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना सर्वस्व बलिदान दिया.

एनडीएन को कई मुद्दों पर घेरा
तेजस्वी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, एनडीए सरकार की विघटनकारी सामाजिक, आर्थिक और संविधान विरोधी अलोकतांत्रिक नीतियों के कारण देश के वर्तमान हालात चिंतनीय हैं. संविधान लागू होने के दशकों बाद संविधान एवं लोकतंत्र को समृद्ध करने की बजाय मौजूदा एनडीए सरकार इसे कमजोर करने वाले कार्य कर रही है. वे फ़ासीवादी ताक़तें जिनका देश की आज़ादी में कहीं कोई योगदान नहीं हैं वे संविधान की मूल भावना पर प्रहार कर रहे हैं. संविधान की उद्देशिका को बदलने का प्रयास किया जा रहा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






