कनिष्क फूड प्लाजा विवाद गरमाया, लाखों बकाया छोड़ किरायेदार फरार?
नालंदा के बिहारशरीफ में मकान मालिक ने किरायेदार पर लाखों रुपये बकाया रखने, मकान पर अवैध कब्जा जमाने और रेस्टोरेंट का सामान पीछे के दरवाजे से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): नालंदा जिले के बिहारशरीफ में किराया विवाद का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मकान मालिक ने किरायेदार पर लाखों रुपये बकाया रखने, मकान पर अवैध कब्जा जमाने और रेस्टोरेंट का सामान पीछे के दरवाजे से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है. मामले को लेकर लहेरी थाना में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.
मामला बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित मछली मार्केट का बताया जा रहा है. शिकायतकर्ता अमित कुमार और ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने मकान को कनिष्क फूड प्लाजा नाम से रेस्टोरेंट चलाने के लिए आदर्श कुमार और उसके पिता धमेन्द्र कुमार को किराये पर दिया था. लेकिन पिछले कई महीनों से किराया नहीं दिया गया और एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद मकान खाली नहीं किया गया.
मकान मालिकों का आरोप है कि करीब 24 लाख रुपये किराया और 27 हजार 755 रुपये बिजली बिल बकाया हो चुका है. कई बार कहने और कानूनी नोटिस देने के बावजूद किरायेदार मकान खाली नहीं कर रहे थे. इसी बीच जब मकान खाली कराने की कोशिश की गई तो पीछे के दरवाजे से सामान हटाने और बिजली मीटर गायब करने का मामला सामने आया.
शिकायत में कहा गया है कि जब मकान का शटर खोला गया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और बिजली मीटर अपनी जगह से गायब मिला. मकान मालिकों ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोप लगाया है कि उनके पटना में रहने का फायदा उठाकर किरायेदारों ने मकान पर कब्जा जमाने की कोशिश की.
फिलहाल पूरे मामले को लेकर लहेरी थाना में आवेदन दिया गया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस हाईप्रोफाइल किराया विवाद में क्या कदम उठाती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद: दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! लव मैरेज के दो महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Twisha Sharma केस में आरोपी सास और पति को बड़ा झटका, वकील मृगेंद्र सिंह ने छोड़ा साथ







