सुप्रीम कोर्ट पहुंचा JPSC-JSSC परीक्षा धांधली का मामला, रिफॉर्म मंच ने CBI जांच के लिए लगाई अर्जी
झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और भ्रष्टाचार का मुद्दा अब देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है।

JPSC-JSSC: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और भ्रष्टाचार का मुद्दा अब देश की सबसे बड़ी अदालत यानी supreme court पहुंच चुका है। JSSC और JSSC परीक्षाओं में निष्पक्षता और CBI जांच की मांग को लेकर JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने supreme court का दरवाजा खटखटाया है। मंच ने शीर्ष अदालत में दो अलग-अलग इंटरवेंशन एप्लिकेशन यानी IAS दाखिल की हैं, ताकि लाखों परेशान और आंदोलनरत छात्रों का पक्ष मजबूती से अदालत के सामने रखा जा सके।
CBI जांच के लिए रिफॉर्म मंच ने ठोकी अर्जी
रिफॉर्म मंच ने अपनी याचिकाओं के जरिए supreme court से JPSC और JSSC की ओर से आयोजित तमाम विवादित प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय CBI जांच कराने की गुहार लगाई है। मंच का साफ कहना है कि राज्य स्तर पर हो रही जांच से सच सामने नहीं आ पा रहा है और बड़े चेहरों को बचाने की कोशिशें हो रही हैं। ऐसे में सिर्फ एक निष्पक्ष केंद्रीय एजेंसी ही इस पूरे खेल की तह तक पहुंच सकती है और मेहनती अभ्यर्थियों को न्याय दिला सकती है।
ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 16 सितंबर तक टली सुनवाई
यह पूरा मामला हरिशरण देवगन बनाम झारखंड राज्य केस से जुड़ा हुआ है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस महत्वपूर्ण मामले पर supreme court में 11 सितंबर को सुनवाई होनी थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स सम्मेलन के चलते शीर्ष अदालत में इस दिन की सुनवाई टल गई है। अब supreme court की बेंच इस बेहद संवेदनशील और चर्चित मामले पर 16 सितंबर को अगली सुनवाई करेगी, जिस पर पूरे राज्य के युवाओं की नजरें टिकी हुई हैं।
लाखों छात्रों के भविष्य और साख की लड़ाई
मंच के प्रतिनिधियों ने अपनी कानूनी तैयारी को लेकर दो टूक कहा कि अदालत में दाखिल की गई IAS के जरिए वे छात्रों के दर्द, उनके संघर्ष और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की भारी कमी को सीधे जजों के सामने रखेंगे। मंच ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यह कानूनी लड़ाई सिर्फ किसी एक परीक्षा या एक भर्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह झारखंड के लाखों होनहार युवाओं के भविष्य, उनके सपनों और पूरे राज्य की प्रतियोगी व्यवस्था को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की निर्णायक जंग है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






