IPL 2026, CSK vs MI: क्या मुंबई के खिलाफ मैदान पर नजर आएंगे धोनी, MI के विरुद्ध MSD का रिकोर्ड है शानदार
CSK और MI इस सीजन में पहली बार भिड़ने वाले हैं. जिसमें धोनी के मैदान पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उतरने का अंदेशा लगाया जा रहा है. धोनी के शानदार आईपीएल करियर में मुंबई के विरुद्ध दबदबे का रिकोर्ड रहा है, जिसपर एक नजर डालते हैं.

IPL 2026, CSK vs MI: सबके चहेते और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर खेलते देखने की इच्छा संभव है कि आज पूरी हो जाए. माही को कुछ दिनों से लगातार मैच का अभ्यास करते देखा जा रहा था. हालांकि चेन्नई की इस बार के आईपीएल में स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है, इसलिए भी मैच दर मैच चेन्नई के फैंस को धोनी की कमी खलती चली आ रही थी. सबको उम्मीद है कि धोनी के गाइडेंस में टीम ट्रैक पर वापस लौट आएगी.
धोनी का मुंबई के खिलाफ प्रदर्शन
पिछले कुछ सीजन से हम देख रहे हैं कि धोनी की बल्लेबाजी हमें अंतिम के ओवरों या कुछ गेंद के लिए ही देखने को मिलती है. इसकी कई वजहें हो सकती हैं. जिनमें से एक उनकी बढ़ती उम्र भी है. यह अब छिपी हुई बात नहीं है कि 44 वर्ष के धोनी अब पहले की तरह मैदान पर चुस्त और सक्रिय नहीं हैं, जैसा आज से तीन-चार साल पहले हुआ करते थे. जो बिल्कुल सामान्य बात है.
गौरतलब है कि धोनी का रिकोर्ड मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रहा है, और अब भी धोनी में वह काबिलियत है कि अंतिम के दस-बारह गेंद खेलकर भी वह मैच का रुख बदल सकते हैं. धोनी ने मुंबई के विरुद्ध खेले 44 मैचों की 37 पारियों में 132 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 772 रन बनाए हैं. जिनमें उनका औसत 36 से ज्यादा का है. वहीं 63 नाबाद उनका सर्वोच्च स्कोर है. कई बार उन्होंने इन 43 मैचों में फिनिशर की भूमिका भी अदा की है.
रिकोर्डतोड़ स्ट्राइक रेट
अगर मुंबई के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज के अंतिम ओवर में स्ट्राइक रेट की बात करें तो धोनी इस फहरिश्त में सबसे ऊपर खड़े मिलेंगे. अंतिम ओवर में धोनी का स्ट्राइक रेट एमआई के विरुद्ध 245 से अधिक का है. जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. धोनी का उपरोक्त रिकोर्ड ही काफी है, किसी भी टीम के जहन में डर पैदा करने के लिए.
अब तक कितने मैच.. किसकी कितनी जीत!
इतिहास पर नजर डालें तो अब तक CSK और MI के बीच कुल 39 दफा भिड़ंत हुई है, जिसमें दबदबा मुंबई का अधिक है. एमआई ने 21 जबकि सीएसके ने 18 बार जीत दर्ज की है. लेकिन बात अगर सिर्फ वानखेड़े स्टेडियम की करें, जहां आज का यह महामुकाबला खेला जाना है, तो दोनों टीमें 13 बार आमने-सामने आई हैं. जिसमें चेन्नई ने 13 बार मुंबई को पटखनी दी है. देखना होगा धोनी फैक्टर चेन्नई के कितने काम आ पाता है, या मुंबई बाजी मार जाती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

IPL 2026, KKR vs RR: आधे दर्जन मैच के बाद कोलकाता की पहली जीत, वैभव के सर्वाधिक 46 बेकार

Dhoni पर होंगी सबकी निगाहें, SRH का मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही CSK से







