गायकवाड़ के शतक से INDIA-A की टीम विजय, 8 रन से जीता मैच
इंडिया ए की टीम ने रुतुराज गायकवाड़ के शतक के बदौलत श्रीलंका ए की टीम को 8 रन से हराया.

मंगलवार को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के अपने पहले मैच में भारत की टीम ने श्रीलंका को 8 रन से हरा दिया। दांबुला में खेले गए मैच में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इंडिया ए की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन की पारी खेली।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 8 रन से पीछे रह गई। पूरी टीम 48.5 ओवरों में सिर्फ 269 पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के तरफ से कप्तान सहान ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली पर उनकी पारी टीम को हार से बचा नहीं पाई।
इंडिया ए की तरफ से गेंदबाजों का एकजुट प्रदर्शन रहा। सभी ने अच्छी गेंदबाजी का नमूना पेश किया और टीम को जीत दिलाई।
वैभव सूर्यवंशी हुए फेल, सिर्फ 14 रन पर हुए आउट:
भारत के स्टार बल्लेबाज और उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ नाकाम रहे। इंडिया ए की तरफ से ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी 12 गेंद पर 14 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार बने। उनकी इस टीम में चयन के बाद काफी उम्मीदें लगाई गई थीं। आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सबका दिल जीता था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









