Giridih: गिरिडीह जिले में बीती देर रात तीन हमलावरों में आजसू नेता कम्प्यू यादव के साथ जमकर मारपीट की है जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए है. बता दें, यह पूरा मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के CCL के बनियाडीह स्थित दुर्गा मंडप के कांटा घर के पास हुआ है. जहां तीन हमलावरों ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर आजसू नेता की जमकर पिटाई की.
अपने गुर्गों के साथ तीन लोगों ने किया हमला !
घटना के बाद आजसू नेता को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया जहां इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है. वहीं इस घटना के संबंध में आजसू नेता कम्प्यू यादव ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर बनियाडीह के रहने वाले सुरेंद्र यादव, संतोष यादव और महेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उन्होंने आवेदन में बताया है कि इन तीनों ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की है.
घटना के बाद सभी आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
कम्प्यू यादव ने आवेदन में मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रक में कोयला लोडिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ. उसने बिपिन सिंह नामक व्यक्ति के गाड़ी में अधिक कोयला लोडिंग होने को लेकर सीसीएल प्रबंधन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद सुरेन्द्र यादव, महेश और संतोष ने अपने गुर्गों के साथ उनपर हमला बोला. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस शिकायत आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि सभी आरोपी इस वक्त फरार है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू








