एसएसवी कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का भव्य आगाज
इस सत्र के दौरान सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया. स्वयंसेवकों ने श्रमदान के माध्यम से परिसर की सफाई की.

Bihar (Bhagalpur): भागलपुर जिले के कहलगांव शहर स्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई-1 और इकाई-2 के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया. यह शिविर 30 मार्च 2026 से 06 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा.
प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलन एवं संबोधन सत्र की अध्यक्षता कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ.
अपने संबोधन में प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को समाज के बीच जाकर अनुभव प्राप्त करने और 'राष्ट्र सेवा' के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया.
शिविर का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार (इकाई-1) एवं उमाशंकर पासवान (इकाई-2) के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है.
मंच संचालन एन एन एस की स्वयंसेविका नेहा कुमारी ने किया. द्वितीय सत्र महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान दोपहर 2 बजे से शिविर के दूसरा सत्र प्रारंभ हुआ.
इस सत्र के दौरान सभी एनएसएस स्वयंसेवकों ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया. स्वयंसेवकों ने श्रमदान के माध्यम से परिसर की सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. शिविर के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के कई गणमान्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे.
कार्यक्रम में डॉ. निकेश कुमार, डॉ कीर्ति वर्धन गौतम, डॉ नमन कुमार , रणधीर चौधरी (अतिथि एवम् सदस्य, IQAC), डॉ दिलीप कुमार चौधरी , शेखर सुमन, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ प्रभात वत्स, डॉ. मोहम्मद सरफराज सिद्दीकी, डॉ असीम कुमार सिंह,डॉ. आनंद सौमित्रा, डॉ सितारे हिंद, रमेश कुमार ठाकुर, (प्रधान सहायक) कुमार निखिल सहीत कॉलेज के NSS के छात्र- छात्रा कार्यकर्ता मौजूद थे.
रिपोर्ट: अतीश दीपंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सुपौल में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार

20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपए निवेश का लक्ष्य: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी







