15 अगस्त पर सरकार देगी सबसे बड़ा गिफ्ट! 15 अगस्त को मिलेगा जमीन का पर्चा
15 अगस्त को बिहार के हजारों भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा दिन हो सकता है। सरकार 'अभियान बसेरा-2' के तहत बड़ा कदम उठाने जा रही है।


इस बार 15 अगस्त को झंडा नहीं फहराया जाएगा, बल्कि ये दिन बहुत से लोगों के लिए वरदान साबित होने वाला है। बिहार के करीब 30,000 भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। राज्य सरकार अभियान बसेरा दो के तहत हजारों पात्र परिवारों को निवास भूमि का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र देने जा रही है।
'जमीन का पर्चा' आखिर होता क्या है?
पत्र बनने के लिए आपको यह समझना जरूरी है कि आखिर जमीन का पर्चा होता क्या है। अगर आसान भाषा में समझे तो जमीन का पर्चा सरकार की ओर से दिए जाने वाला आधिकारिक दस्तावेज है जिससे यह साबित होता है कि आवंटित जमीन पर आपका वैध अधिकार है। इसी दस्तावेज से आगे चलकर सरकारी आवास योजनाओं का लाभ मिलता है।
किसे मिलेगा इसका फायदा?
अब जानते हैं कि इस अभियान का फायदा किसे मिलेगा। आपको बताते चले कि इस योजना का फायदा खासतौर पर उन परिवारों के लिए है जिनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है या जिन्हें प्रशासन की जांच में पत्र पाया जाएगा। जिनका नाम अभियान के तहत तैयार लाभुक सूची में शामिल होगा उन्हें ही इस अभियान के फायदे का पात्र बनाया जाएगा।
कैसे तय होता है कि कौन पात्र है?
अब आप सोच रहे होंगे कि इस अभियान के पात्र बनने की क्या प्रक्रिया है। आपको बताते चले कि सरकार की प्रक्रिया कुछ इस तरह काम करती है- पहले गांव में भूमिहीन परिवारों की पहचान की जाती है, उसके बाद उपलब्ध सरकारी जमीन चिन्हित की जाती है, पात्रता और रिकॉर्ड का सत्यापन होता है, इसके बाद लागू के नाम पर वास भूमि का पर्चा तैयार किया जाता है। अंततः जिला या प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्चा सोप जाता है।
इस बार सरकार ने 30 हजार परिवारों को पर्चा देने का लक्ष्य रखा है लेकिन हालिया जानकारी के अनुसार विभागीय समीक्षा में पता चला कि कई जिले अभी तक तय लक्ष्य का 35% काम भी पूरा नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी जिलाधिकारी को तेजी से काम करने के निर्देश दिए। यह अभियान कई परिवारों को अपने घर की पहली ईट रखने की खुशी दे सकता है। अगर सरकार 15 अगस्त तक तिलक से पूरा कर लेती है तो स्वतंत्रता दिवस पर हजारों परिवारों को अपनी जमीन और अपनी भविष्य की नई उम्मीद मिलेगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'कब मिलेगा विमल कुमार को इंसाफ?' दानापुर में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

ऐसे ही नहीं कहते...'Bihar Is Not For Beginners!' ट्रांसफॉर्मर से कमाते थे लाखों







