गिरिडीह JMM का भाजपा पर तीखा शब्दबाण, कहा- अपने कुकर्मी समर्थकों पर लगाए लगाम
विष्णुगढ़ नाबालिग बच्ची हत्याकांड में भाजपा समर्थक का नाम आने के बाद गिरिडीह जेएमएम ने भाजपा पर शब्दों का जोरदार हथौड़ा चलाया है.

Jharkhand (Giridih): हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या और पुलिस द्वारा इसके खुलासा किए जाने के मामले में गिरिडीह जेएमएम द्वारा एक प्रेसवार्ता बुलाई गई. इस प्रेसवार्ता में जेएमएम नेता अजीत कुमार पप्पू ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया.
उन्होंने शब्द बाणों के जरिए भाजपा को अपने नेताओं को सुधारने की कड़ी हिदायत दी. साथ ही उक्त हजारीबाग मामले में भाजपा नेता के ही संलिप्त होने पर विरोधी पार्टी को आड़े हाथों लिया. कहा कि जिस घृणित मामले को लेकर भाजपा राज्य का कामकाज ठप कराना चाहती थी, उसमें उनके ही एक नेता की मिलीभगत थी.
भाजपा का हेमंत सरकार पर आरोप व दबाव बनाने के मामले में भी जेएमएम नेता द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया दी गई. उन्होंने कहा कि प्रशासन को सबसे पहले धन्यवाद कि बहुत जल्द मामले का खुलासा करते हुए असल आरोपी का नाम उजागर किया. वहीं भाजपा द्वारा हेमंत सरकार पर ही आरोप लगाया जाना, फिर उनका यूं मुंह की खाना उनके चरित्र की गवाही देता है.
उन्होंने कहा कि भाजपा अभी बैकफुट पर अपनी नीति के कारण ही है. वहीं दूसरी ओर उनके कुकर्मी समर्थकों द्वारा एक बिटिया का जान ले लेना कतई स्वीकार्य नहीं है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







