पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर गिरिडीह कांग्रेस का हल्ला बोल, PM मोदी का फूंका पुतला
पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की मोदी की अपील के बाद देश भर में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए. इसके बाद पेट्रोल पंप में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इसी के विरोध में गिरिडीह कांग्रेस द्वारा बैलगाड़ी पर प्रदर्शन जुलूस निकाला गया.

Giridih, Jharkhand: पेट्रोल डीजल में मूल्यवृद्धि के खिलाफ शनिवार को गिरिडीह कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया. पार्टी कार्यालय से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता की टोली बैलगाड़ी में सवार हो कर निकली. पार्टी का झंडा लिए इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. कार्यकर्ताओं का जमावड़ा प्रदर्शन करता हुआ शहर भ्रमण कर टॉवर चौक पहुंचा. कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया के नेतृत्व में काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. टॉवर चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन किया गया.

इस दौरान टावर चौक में पुतला दहन के बाद जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि देश के सार्वजनिक संपत्ति को बेचने पर आमादा अब मोदी सरकार ने चुनाव खत्म होते ही ईरान अमेरिका और इजराइल युद्ध के बहाने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. मोदी सरकार अब जनता की हालत खराब करने पर तुल गई है.
इधर पुतला दहन में महमूद अली खान लड्डू, डॉक्टर समीर राज चौधरी, नरेश वर्मा, पोरेश नाथ मित्रा, दिनेश विश्वकर्मा, मनीर आलम समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के पूर्व सीएम नहीं कर सके सम्मेद शिखर में पूजा-अर्चना, ताला बंद करने पर BDO पर जमकर भड़के

झारखंड में समय से पहले होगी मॉनसून की दस्तक, 12 दिन पहले पहुंचने की उम्मीद







