हजारीबाग में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर गिरिडीह BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना
विष्णुगढ़ थाना इलाके के गांव में 12 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर आज गिरिडीह भाजपा ने सोमवार को समाहरणालय के सामने हेमंत सरकार के खिलाफ धरना दिया.

Giridih (Jharkhand): हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना इलाके के गांव में 12 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना को लेकर आज गिरिडीह भाजपा ने सोमवार को समाहरणालय के सामने हेमंत सरकार के खिलाफ धरना दिया.
इस दौरान बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान धरना में जिला अध्यक्ष रंजीत राय, महिला जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, भाजपा नेता विनय सिंह, सुरेश मंडल, बबली देवी साहू शामिल हुईं.
मौके पर नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में सिर्फ अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. राज्य में रेप की घटनाओं में इजाफा हो रहा है. चोरी, डकैती और हत्या की घटनाएं इतनी तेजी से बढ़ी है कि अब उसे गिनना मुश्किल हो गया है. उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य की पुलिस के हाथों को हेमंत सरकार ने बांध दिया है. कि वे अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न कर सकें.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







