हजारीबाग बिष्णुगढ़ केस को लेकर राज्यपाल से मिलने लोक भवन पहुंची पूर्व विधायक अंबा प्रसाद
पूरे राज्य में इस समय हजारीबाग के विष्णुगढ़ केस को लेकर विरोध जताया जा रहा है. इस दौरान आज पूर्व विधायक अंबा प्रसाद राज्यपाल से मुलाकात करने लोक भवन (राजभवन) पहुंची है. जहां वो मामले को राज्यपाल के समक्ष रखेंगी.

Ranchi News: हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम ह्त्या के विरुद्ध राज्य के अलग-अलग हिस्सें में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है.
इस बीच आज बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद राजधानी रांची स्थित लोक भवन पहुंची है. जहां अंबा प्रसाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात करेंगी और इस दौरान वो हजारीबाग के विष्णुगढ़ केस को राज्यपाल के समक्ष रखते हुए इस मामले में न्याय की मांग करेगी.
आपको बता दें, इस समय पूरे राज्य में इस मामले को लेकर सियासत तेज है. वहीं, मामले में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने CBI जांच की मांग की है और राज्य में जल्द महिला आयोग गठन की भी बात कही. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह दोषियों को फांसी तक पहुंचाकर ही दम लेंगी.
दरिंदों ने 24 मार्च 2026 को इस घिनौनी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है जिसका अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि इस मामले में पुलिस कई संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है.
रिपोर्ट- महक मिश्रा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






