विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची 'धुरंधर' की अभिनेत्री सारा अर्जुन, महाकाल से लिया आशीर्वाद
फिल्म ‘धुरंधर’ की अभिनेत्री सारा अर्जुन आज तड़के अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. जहां उन्होंने महाकाल से आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद रहीं.

Ujjain Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज, शनिवार तड़के फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अपने परिवार के साथ पहुंची. जहां उन्होंने महाकाल कर दर्शन करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान मौके पर उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी उपस्थित रहीं. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री सारा ने तड़के करीब 4 बजे होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब 2 घंटे तक पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा और भगवान महाकाल का विधिवत दर्शन का लाभ लिया. साथ ही नंदी हॉल से महाकाल का दरशन करते हुए उन्हें जय महाकाल के जयकारे लगाए. मौके पर उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे बेहद सुव्यवस्थित बताया. 

मां के जन्मदिन पर महाकाल से लिया आशीर्वाद
अभिनेत्री सारा अर्जुन अपनी मां के जन्मदिन के शुभअवसर पर पहली बार मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. उन्होंने कहा कि मां के जन्मदिन पर महाकालेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने आई हैं. महाकाल के दरबार में आकर उन्हें शांति का सुकून अनुभव हो रहा है. बाबा महाकाल से उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए कामना की और आशीर्वाद लिया. सारा ने मंदिर की व्यवस्था को बेदह सुव्यवस्थित बताया. 
बता दें, अभिनेत्री सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता हैं जबकि उनकी मां सान्या एक नर्तकी (डांस टीचर) हैं. सारा ने काफी कम उम्र से विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत की थी. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ से उन्हें खास पहचान मिली है. वह हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
रिपोर्ट- अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रीवा में बुलडोजर कार्रवाई की डर से युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने जारी किया है नोटिस

IPL क्रिकेट मैच में सट्टा की बुकिंग लेने वाले 6 बुकी को पुलिस ने दबोचा, मिली करोड़ों रुपए की बुकिंग







