समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा पहुंचे CM नीतीश कुमार, 85 करोड़ रुपए की लागत से बने फ्लाईओवर का किया उद्घाटन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज, 26 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच नालंदा पहुंचे. जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का जायजा लिया और नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से बिहार शरीफ पहुंचे,

Nalanda (Bihar): समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 26 मार्च 2026 (गुरुवार) को कड़ी सुरक्षा के बीच नालंदा पहुंचे. जहां उन्होंने कई विकास योजनाओं का जायजा लिया और नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से बिहार शरीफ पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग के जरिए कमरुद्दीनगंज इलाके पहुंचे.
यहां CM नीतीश कुमार ने 85 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इस फ्लाईओवर के बन जाने से इलाके में जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कोसुक गांव स्थित रिवर फ्रंट का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
इस दौरान कार्यक्रम में विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 820 करोड़ से अधिक की 263 योजनाओं की सौगात दी थी, वहीं इस बार भी मुख्यमंत्री ने नालंदा को करीब 810 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है.
मौके पर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं, कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता नीरज भान सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण से इलाके में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता के बीच इस बात को लेकर नाराजगी भी है कि मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा किए बिना राज्यसभा जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि नालंदा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जनता चाहती है कि मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद ही राज्यसभा जाएं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

औरंगाबाद एनएच-139 पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो युवक की मौत

गिरिडीह: पानी-बिजली के मुद्दे पर BJP ने हेमंत सरकार और नगर विकास मंत्री के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन







