BJP कभी भी आदिवासियों का वास्तविक भला नहीं कर सकती- शिल्पी नेहा तिर्की
शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बीजेपी कभी भी आदिवासी समाज का वास्तविक भला नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि असम का समग्र विकास केवल कांग्रेस के शासन काल में हुआ था

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य की राजनीतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार चुनावी जनसभा कर उनके पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इस बीच चुनाव को लेकर असम में मौजूद झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेसी नेता शिल्पी नेहा तिर्की डिब्रूगढ़ जिला पहुंची. जहां उन्होंने आज, बुधवार (1 अप्रैल 2026) को दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित किया. 
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बीजेपी कभी भी आदिवासी समाज का वास्तविक भला नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि असम का समग्र विकास केवल कांग्रेस के शासन काल में हुआ था और आज यह सच्चाई हर वर्ग की जनता महसूस कर रही है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय चाय बागान क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल खोले गए थे, ताकि आदिवासी परिवारों के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सकें और उनका भविष्य सशक्त बन सकें. लेकिन बीजेपी शासन में लगभग 6000 विद्यालयों पर ताले लगा दिए गए, जिससे चाय बागान में काम करने वाले आदिवासी समुदाय के हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित हो गए. यह अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति है.
शिल्पी नेहा तिर्की ने आगे कहा कि कांग्रेस शासन काल में चाय कंपनियों से अलग तथा सरकार की ओर से अलग राशन की व्यवस्था थी, जिससे श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलती थी. लेकिन बीजेपी सरकार के आने के बाद कंपनी से मिलने वाला राशन भी बंद करवा दिया गया. कांग्रेस के समय कंपनियां श्रमिकों के बिजली बिल का भुगतान करती थीं, लेकिन अब यह सुविधा समाप्त कर दी गई है. इसके उलट स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल थमाया जा रहा है, जिससे गरीब श्रमिक परिवार आर्थिक संकट में हैं.
उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और सब समझ रही है. आदिवासी समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है और जन हितकारी कांग्रेस सरकार को पुनः स्थापित करने का मन बना चुका है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि अब समय शिक्षा, सम्मान और अधिकारों की बहाली का है और यह केवल कांग्रेस के साथ ही संभव है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GST अधिकारी बताकर लूट लिए 25 लाख के जेवर, कारीगर को जंगल में फेंक हो गए फरार, छापेमारी के लिए गठित की जाएंगी दो टीमें

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय






