एक्शन मोड में बिहार स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, PMCH प्राचार्य को किया पद से बर्खास्त
निशांत कुमार पीएमसीएच निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, और डॉ नरेंद्र ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए. जिसके बाद और भी कई खुलासे हुए और उन्हें पद से हटा दिया गया.

Patna News : पूर्व सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने स्वास्थ्य मंत्रालय का पद संभालते ही बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान डॉ. नरेंद्र ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे, जिसके बाद उनपर कड़ा एक्शन लिया गया.
डॉ गीता सिन्हा संभालेंगी पद
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से पीएमसीएच प्राचार्य के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. उनकी जगह डॉ गीता सिन्हा को पीएमसीएच का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है.
बेतिया मेडिकल कॉलेज में किया गया ट्रांसफर
स्वास्थ्य विभाग के आदेश के मुताबिक, डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को प्राध्यापक, मनोरोग विभाग के रूप में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बेतिया में पदस्थापित किया गया है. उन्हें पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.
बिना अवकाश ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री के सरकारी कार्यक्रम के दौरान डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह बिना अवकाश लिए ड्यूटी से अनुपस्थित थे. आरोप है कि उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के दौरान किसी अन्य अधिकारी को प्रभार भी नहीं सौंपा था.
निजी क्लिनिक में मरीज देखने का आरोप
बताया जा रहा है कि जिस समय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पीएमसीएच में मरीजों और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा ले रहे थे, उसी समय डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह अपने निजी क्लिनिक में मरीजों का इलाज कर रहे थे. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कार्रवाई की. डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह पर अपने निजी क्लिनिक में सरकारी वाहन रखने का आरोप भी लगा है. हालांकि इस मामले में विभागीय स्तर पर आगे की जांच की जा सकती है.
मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि पीएमसीएच में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने अस्पतालों में जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bharat Tiwari Case : प्रशांत किशोर के 15 दिन वाले अल्टीमेटम के बाद बोले सम्राट चौधरी- "दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा"

भाई को न्याय दिलाने की जंग के साथ शिक्षा का नया संकल्प, रोशन आनंद का ऐलान- "ज्ञान बिंदू की खुलेगी नई शाखा"







