मध्य प्रदेश में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- देश में तेजी से बढ़ रही नफरत की राजनीति
मध्य प्रदेश के नलखेड़ा पहुंचे बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए देश की राजनीति और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में नफरत की राजनीति तेजी से बढ़ रही है.

Agar Malwa / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. मध्य प्रदेश के नलखेड़ा दौरे पर पहुंचे पप्पू यादव ने देश की राजनीति और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर फिर से तीखा हमला बोला है. उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में नफरत की राजनीति तेजी से बढ़ रही है, जो मानवीय मूल्यों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है.

नलखेड़ा में प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन और विशेष हवन अनुष्ठान करने पहुंचे सांसद पप्पू यादव का कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. वहीं मौके पर मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि आज लोकतांत्रिक मूल्य और संवैधानिक विचार कमजोर पड़ते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि मानवता ही संकट में दिखाई दे रही है. पप्पू यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से चुनाव संपन्न हुए, वह संविधान के दायरे में नहीं हैं. चुनाव आयोग पर गंभीर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है, जबकि पूर्वांचल के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं. उन्होंने विपक्षी दलों को एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति तय करें.

पप्पू यादव ने ममता बनर्जी के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को जबरदस्ती हराया गया है और आखिरी राउंड में कई तरह की अनियमितताएं हुईं. उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय जजों की कमेटी गठित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नेता का नहीं, बल्कि जनता के जनादेश का अपमान है और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह मौक पर मौजूद







