Team India में बड़ा बदलाव , नए स्पिन बॉलिंग कोच की हुई एंट्री !
मंगलवार शाम को BCCI का नया फैसला सामने आया है | स्पिन बॉलिंग के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए साईराज बहुतुले को स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है |


भारतीय क्रिकेट टीम में अफगानिस्तान के साथ 6 जून को होने वाले टेस्ट मैच से पहले कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है | टीम में पूर्व भारतीय लेग स्पिनर साईराज बहुतुले को स्पिन बॉलिंग कोच घोषित किया गया है | राष्ट्रीय पुरुष टीम में स्पिन बॉलिंग के हालिया बेअसर प्रदर्शन और होम ग्राउंड पर भी असरदार ना पड़ने के कारण ये फैसला लिया गया है | 53 वर्षीय बहुतुले हाल ही में बीते आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के साथ बतौर स्पिन कोच काम कर रहे थे | वह इसके साथ भारतीय अंडर-19 और भारत ए टीम के साथ भी काम कर चुके है |
बहुतुले की निजी करियर की बात करे तो वह भारत के लिए 2 टेस्ट एवं 8 वनडे मैच खेल चुके है | इसके साथ ही अपने 188 मैच के फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 630 विकेट लिए है | साथ ही वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6176 रन भी बना चुके है | वह लेग स्पिनर के तौर पर प्रभावित कर चुके है | साईराज बहुतुले ने सन्यास लेने के बाद काफ़ी अच्छा काम किया है | आपको बता दे की वे विदर्भ, केरल, गुजरात एवं बंगाल के मुख्य कोच रह चुके है |
भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन के रिटायर होने के बाद पुराने नामो में सिर्फ रविन्द्र जडेजा ही शामिल है | इसके अलावा भारत का स्पिन बॉलिंग अटैक नया है | अफगानिस्तान दौरे पर स्पिन गेंदबाज मानव सुथार और हर्ष दुबे नए चेहरे है जिन्हे साईराज बहुतुले मार्गदर्शन करके टीम को सफलता दिलाना चाहेंगे |

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









