Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान
देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान संपन्न हो गया है. शाम तक की वोटिंग में असम के एक विधानसभा क्षेत्र में 94 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है. वहीं पूरे असम राज्य में 85.07 प्रतिशत मतदान हुए.

Assembly Elections 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी की जनता ने रिकॉर्डतोड़ मतदान किया है. सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के बाद शाम तक के आंकड़े आ गए हैं. किसी भी बूथ में कोई बड़ी घटना की खबर नहीं मिली है. शांतिपूर्ण संपन्न हुए मतदान में जहां असम में 85.07 प्रतिशत, केरलम में 77.55 और पुडुचेरी में 89.25 प्रतिशत जनता ने वोट किया है.
अधिकतम मतदान वाले टॉप 3 विधानसभा क्षेत्र
असम के इन क्षेत्रों में अधिकतम मतदान हुए
- दक्षिण सालमारा मनकाचर - 95.10
- बारपेटा - 93.02
- बोंगाईगांव - 92.68
केरलम में यहां सबसे अधिक मतदान
- कोझिकोड - 80.32
- पालाक्कड़ - 80.02
- एर्नाकुलम - 79.46
पुडुचेरी के दो सीटों पुदुच्चेरी में 90.14 और कारैक्काल में 86.61 फीसदी मतदान हुआ.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में SIR पर सियासी संग्राम: आमने-सामने आए JMM, कांग्रेस और भाजपा

बाबा वैद्यनाथ से आशीर्वाद लेने देवघर पहुंचे Assam CM Himanta, थम चुका है चुनाव प्रचार, मतदान कल






