रास्ता विवाद को लेकर, छुट्टी में आए CRPF जवान पर जानलेवा हमला, हिडमा की गिरफ्तारी करने वाली टीम का रहा है हिस्सा
भोजपुर के सिंगही गांव में रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब छुट्टी पर आए CRPF जवान विनीत कुमार सिंह पर पड़ोसियों ने पिस्टल के बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. विवाद गेट तोड़ने को लेकर हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

BIHAR (BHOJPUR): भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही गांव में रास्ते के पुराने विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जब छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान विनीत कुमार सिंह की कुछ लोगों ने बेरहमी से हथियार के साथ पिटाई कर दी. पिस्टल के बट से किए गए हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में कराया गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

वहीं घायल जवान विनीत कुमार सिंह है. विनीत छत्तीसगढ़ के सुपमा में पदस्थापित हैं और उन्होंने नक्सली हिडमा को गिरफ्तार करने वाले अभियान में अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. घटना को लेकर जवान विनीत कुमार सिंह ने अपने मोहल्ले के ही एक निवासी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके घर के पास से गुजरने वाला रास्ता उनका निजी रास्ता है, जिसको लेकर विवाद प्रतिदिन मोहल्ले में होता रहता है.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले मेयर इंदु देवी के पास समझौता हुआ था और रास्ते पर गेट भी लगाया गया था. सभी पक्षों को गेट की चाबी भी सौंप दी गई थी. इसके बावजूद कुछ लोग शराब के नशे में गेट तोड़ते और आए दिन विवाद करते थे. विनीत ने बताया कि घटना के दिन विनीत छुट्टी पर घर आया था. उसी दौरान देर रात किसी बारात से लौट रहे जितेंद्र ठाकुर और उसका बड़ा बेटा गेट तोड़ने लगे. जवान के बुजुर्ग पिता ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई.
इसकी जानकारी मिलने पर विनीत मौके पर पहुंचे, जहां जितेंद्र ठाकुर, उसके दोनों बेटे, बेटी, पत्नी और तीन-चार अज्ञात लोगों ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया और पिस्टल के बट से हमला कर दिया. हमले में जवान का दांत भी टूट गया और गंभीर चोटें लगीं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जवान ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्टर - आशीष कुमार, भोजपुर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






