MP: ओंकारेश्वर मंदिर में शिवलिंग नुमा बड़ा प्राकृतिक पत्थर लेने पहुंच गया क्रेन, स्थानीय युवाओं में आक्रोश
ओंकारेश्वर मंदिर में एक शिवलिंग नुमा बड़ा प्राकृतिक पत्थर है जिसे एक संत किसी दूसरे स्थान पर स्थापित करना चाहते है इसके लिए आज वे क्रेन और कुछ लोगों को अपने साथ लेकर नागर घाट पहुंचे. इसकी सूचना जब स्थानीय लोगों को मिली तो वे आक्रोशित हो गए.

Khandwa (Madhya Pradesh): मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के ओंकारेश्वर मंदिर में एक शिवलिंग नुमा बड़ा प्राकृतिक पत्थर है जिसे एक संत किसी दूसरे स्थान पर स्थापित करना चाहते है इसके लिए आज वे क्रेन और कुछ लोगों को अपने साथ लेकर नागर घाट पहुंचे. इसकी सूचना जब स्थानीय लोगों को मिली तो वे आक्रोशित हो गए. और इस दौरान उन्होंने शिवलिंग नुमा बड़ा प्राकृतिक पत्थर के उठाव का विरोध किया.
12 सालों से मां नर्मदा का करते आ रहे शायृंयकाल पूजा और आरती
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 12 वर्षों से मां नर्मदा का शांयकाल पूजन और आरती करते आ रहे हैं. इधर, इस मामले की सूचना खंडवा कलेक्टर को मिली जिसके बाद उनके निर्देश पर थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंदया, नायब तहसीलदार उदय मंडलोई मौके पर पहुंचे. इस दौरान सभी को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया. 
मौके पर मौजूद युवाओं ने बताया कि ग्राम धावड़िया के ठेकेदार महेंद्र यादव हमेशा संत विभु जी को लेकर पत्थर लेने नागर घाट पहुंचते हैं. इसके पूर्व में भी वे 2 से 3 बार घाट से पत्थर ले जा चुके हैं, तब किसी भी स्थानीय लोगों विरोध नहीं किया. लेकिन इस बार ठेकेदार, विभुजी नामक संत को लेकर शिवलिंग नुमा बड़े प्राकृतिक पत्थर को लेने आए है.
उन्होंने बताया कि विभुजी संत द्वारा शिवलिंग नुमा बड़े प्राकृतिक पत्थर को लेने के लिए बड़ी क्रेन लाया गया, जिससे पूरा घाट क्षतिग्रस्त हो गया है. युवाओं का कहना है कि पूरे नर्मदा में बहुत सारी चट्टानें हैं. आपकी आस्था है कहीं से ले जाएं मगर यहां से इस बड़े पत्थर को नहीं ले जाने देंगे. फिलहाल मामला तो शांत हो गया है लेकिन शिवलिंग को लेकर अभी भी विवाद और विरोध के स्वर गूंज रहे हैं
रिपोर्ट- अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: डायल-112 के जवानों की जांबाजी; 3 किलोमीटर दौड़कर रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहे किशोर को बचाया

MP: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग ! सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए बाहर







