पत्नी अंजलि संग सचिन तेंदुलकर ने सेलिब्रेट किया अपना 53वां जन्मदिन, फैंस दे रहे बधाई
आज सचिन तेंदुलकर अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं इस मौके पर उन्होंने अपने घर के पास फैंस के साथ केक कंटिग की.

Sachin Tendulkar 53h Birthday: क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज, शुक्रवार यानी 24 अप्रैल 2026 को अपना 53वां जन्मदिन (Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वे अपनी पत्नी अंजलि, फैंस और पैपराजी के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं केक कटिंग के दौरान सचिन और अंजली काफी अट्रैक्टिव लुक में दिख रहे थे.
सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के मौके पर आज घर के बाहर उनके फैंस की फीड़ जुट गई थी जिनके सामने सचिन ने केट काटा. बता दें, फैंस प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल के दिन उनके घर के बाहर अपने पसंददीदा क्रिकेट प्लेयर सचिन की झलक पाने के लिए आते हैं इस बार भी यह नजारा उनके घर के बाहर देखने को मिला. फैंस के सामने केक कटिंग के दौरान सचिन और उनकी पत्नी अंजलि सादगी भरे अंदाज में सामने आए. लेकिन उनका सिंपल सा लुक भी काफी अट्रैक्टिव था.
सचिन तेंदुलकर ने अपने जन्मदिन का केक काटने के बाद सबसे पहले पत्नी अंजलि को खिलाया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया साइट पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सचिन डार्क ऑलिव ग्रीन शेड की शर्ट और बेज कलर की चिनो पैंट पहने नजर आ रहे हैं. जबकि पत्नी अंजलि लेमन येलो कलर का शॉर्ट कुर्ता पहने काफी प्यारी लग रही है. वीडियो के सामने आते ही सचिन के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
NADA ने बढ़ाई यशस्वी और शेफाली की मुश्किलें, लोकेशन शेयर न करने पर भेजा नोटिस, जानिए क्या है मामला !

हजारीबाग के रौशन का झारखंड अंडर-20 फुटबॉल टीम में चयन, मेघालय के खिलाफ खेलेंगे पहला मैच







