झारखंड में बढ़ेगी मरीजों की मुश्किलें ! किसी भी वक्त ठप हो सकती है एंबुलेंस सेवा
झारखंड में एंबुलेंस सेवा कभी भी ठप हो सकती है. राज्य के कई हिस्सों में एंबुलेंस को पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

Ranchi / Jharkhand (Report By Tanay Khandelwal): झारखंड में पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच एंबुलेंस सेवा पर खासा असर पड़ रहा है राज्य के कई जिलों से डीजल नहीं मिलने की शिकायतें आनी शुरू हो गई है. कई जिलों में डीजल मिल भी रहा हैं तो वह पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है जिसका सीधा असर एंबुलेंस सेवा पर पड़ रहा है.
इस बीच झारखंड में 108 एंबुलेंस संचालन करने वाली सम्मान फाउंडेशन का बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि कई जिलों में एंबुलेंस पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है जिसके कारण एंबुलेंस के संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में राज्य सरकार के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है. फाउंडेशन का कहना है कि अगर आने वाले कुछ दिनों तक हाल ऐसा ही रहा तो एंबुलेंस सेवा ठप करनी पड़ सकती है.
इन जिलों में एंबुलेंस संचालन हो रही परेशानी
राज्य के जिन जिलों में डीजल पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है उनमें रांची सहित पूर्वी सिंहभूम, बोकारो जैसे कई जिले शामिल है जहां, एंबुलेंस में तेल भराने में परेशानी आ रही है. एंबुलेंस के टैंक को अक्सर रात में ही फुल कराया जाता है लेकिन रात के समय ही वाहन से टैंक खाली हो जा रहा है. जिससे यह संभावना बनी हुई है कि एंबुलेंस संचालन कभी भी ठप हो सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

खबर का असर : कृष्णा टोला की जर्जर सड़क पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य

रांची DC की अपील- PANIC न हो... केवल अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही भरवाएं पेट्रोल-डीजल







