लखीसराय में लावारिस हालात में मिले मासूम की हालत नाजुक, प्रशासन कर रही आर्थिक परेशानी का दावा
लावारिस हालात में मिले दो साल के मासूम बच्चे की तबीयत ऑपरेशन करने के बाद और बिगड़ गई है. जिसके कारण जिला प्रशासन बच्चे की इलाज के लिए सक्षम होते हुए भी आर्थिक परेशानी का दावा कर रही है.

Lakhisarai / Bihar (Report By- Gopal Prasad Arya): बिहार के लखीसराय स्थित किउल नदी में बीते शनिवार (18 अप्रैल 2026) को लावारिस हालात में मिले दो साल के मासूम बच्चे की तबीयत ऑपरेशन करने के बाद और बिगड़ गई है. जिसके कारण जिला प्रशासन बच्चे की इलाज के लिए सक्षम होते हुए भी आर्थिक परेशानी का दावा कर रही है. इस बीच उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है.
इधर, इस संबंध में अधिकारी बाल संरक्षण पदाधिकारी वंदना पांडे ने बताया कि ऑपरेशन के चार दिन बाद एक बार फिर से तबीयत खराब हो गई है जिसके कारण हर दिन कुछ पैसे की जरूरत पड़ रही है उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए आईएजएमएस दान कोष में राशि भेजने की अपील की है. फिलहाल बच्चे की तबीयत काफी नाजुक है और एसएनसीयू में भर्ती है.
बता दें, बच्चे को किउल नदी के तट से नक्षत्र न्यूज के संवाददाता गोपाल प्रसाद आर्य ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे स्थिति को समझा और ग्रामीणों के सहयोग के बच्चे को वहां से उठाकर लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया और इसके बाद इस पूरे प्रकरण को जिला प्रशासन से अवगत कराया. मामले की जानकारी जिलाधिकारी नीरज को दी गई जिसके बाद उन्होंने बच्चे की बेहतर इलाज के लिए उसे पटना भेजना चाहा, लेकिन महिला व बाल विकास पदाधिकारी वंदना पांडे ने बच्चे को आईजीएमएस ( Indira Gandhi Institute of Medical Sciences) भर्ती कराया जहां बच्चे की करीब 4 घंटे की सफल सर्जरी हुई.
सर्जरी के बाद बच्चे की स्थिति पहले से बेहतर बताई गई थी और डॉक्टरों की तरफ से बताया जा रहा था कि बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है. और उसके माता पिता उसे अपने साथ ले जाना चाहते थे लेकिन महिला व बाल विकास पदाधिकारी वंदना पांडे ने जानकारी देते हुए बताया था कि बच्चे के माता-पिता गुमशुदा कार्यालय पहुंचे थे. हालांकि बच्चे को उन्हें सुपुर्द करने से पहले जांच-पड़ताल होगी. सारी पुष्टि होने के बाद ही उन्हें बच्चे को सौंपा जाएगा. खुद को बच्चे के माता-पिता होने का दावा करने वाले महिला-पुरुष ने खुद को जमुई के अम्बा अवगील का निवासी बताया था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पूर्वी चंपारण में अवैध नर्सिंग होम पर प्रशासन का एक्शन तेज, आयुष डॉक्टरों का विरोध

सीवान के बंबू रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, करीब 90 लाख की संपत्ति जलकर राख







