
कुर्मी आंदोलन केवल राजनीति प्रेरित, आदिवासियों को देखा जाता है हीनता की नजर से : गणेश गागराई
आदिवासी जनआक्रोश महारैली का आयोजन सरायकेला मुख्यालय में किया गया. लोग छह किलोमीटर तक नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष गणेश गागराई ने कहा कि कुड़मी समुदाय कभी आदिवासी समाज में शामिल था ही नहीं, यह आंदोलन केवल राजनीति से प्रेरित है.















