Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार सहित राज्यभर के 40 पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य की हेमंत सरकार ने सम्मानित करने की घोषणा की है. जिसमें गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार के नाम का चयन आम जनता के प्रति सजग और आपराधिक मामले के त्वरित निष्पादन के लिए सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक के लिए हुआ है.
आपको बता दें, बीते दिन 15 जुलाई 2025 यानी कि मंगलवार को झारखंड सरकार के गृह, कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है. जिसमें सम्मानित किए जाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों के नामों की लिस्ट जारी की गई है. नोटिफिकेशन के मुताबिक, विशिष्ट सेवा के लिए 3 पुलिस अधिकारियों को झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए 6 पुलिस अधिकारियों-जवानों को झारखंड मुख्यमंत्री पदक जबकि सराहनीय सेवा के लिए 31 अधिकारियों और जवानों को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.
आपका अपने चहेते चैनल "नक्षत्र न्यूज़ हिंदी" में तहे दिल से स्वागत है। झारखंड-बिहार सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप "नक्षत्र न्यूज़ हिंदी" को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।
Email:info@naxatranewshindi.com
Phone: +91-8271776646
Popular News
Durga Puja 2023: चक्रव्यूह को पार कर श्रद्धालु मां का कर…
रांची के हरमू मैदान में 28 अक्टूबर को बीजेपी की संकल्प …
साहेबगंज : खटिया पर ढोकर 12 किमी की दूरी तय कर मरीजों को…
Live Channel
Contact Us
Privacy Policy
Terms & Conditions
Naxatra News Hindi © 2023 - All Rights Reserved.