Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: झारखंड के सर्वमान्य नेता, JMM के संस्थापक, संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वस्थ्य को लेकर राज्य के पक्ष और विपक्ष के नेता चिंतित हैं. समर्थकों में भी चिंता का माहौल है. सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. राज्य के मंत्री और विधायक भी लगातार हॉस्पिटल पहुंचें और उन्होंने उनका हाल चाल जाना. इस बीच आज मंगलवार (15 जुलाई 2025) को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचे. जहां उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वस्थ का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की.
अपने X हैंडल पर नितिन गडकरी ने लिखा...
शिबू सोरेन के स्वस्थ्य संबंधी हाल जानने के लिए सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है ''नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शिबू सोरेन जी के स्वस्थ पर चर्चा की.''
📍नई दिल्ली
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 15, 2025
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्री शिबू सोरेन जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से भी शिबू सोरेन जी की स्वास्थ पर… pic.twitter.com/bbyGZilS6L
ईश्वर से प्रार्थना...कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें- केजरीवाल
इसके कुछ देर बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे. जहां उन्होंने हॉस्पिटल में इलाजरत शिबू सोरेन की सेहत का हाल जाना. पूर्व सीएम केजरीवाल ने अपने X हैंडल पर लिखा है ''आज दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री और मित्र हेमंत सोरेन जी से मुलाक़ात कर उनके पिता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का हालचाल जाना. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें.''
आज दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री और मित्र श्री @HemantSorenJMM जी से मुलाक़ात कर उनके पिता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का हालचाल जाना। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें। pic.twitter.com/jCDsyCE8p9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2025
राष्ट्रपति, झारखंड के राज्यपाल सहित कई बड़े नेताओं पहुंचे थे हॉस्पिटल
आपको बता दें, शिबू सोरेन झारखंड के सर्वमान्य नेता है और उनके सेहत खराब होने के बाद हर कोई चिंतित हैं उनके तबीयत खराब होने की जानकारी जब राज्य के पक्ष-विपक्ष के नेताओं को मिली तो सभी ने उनके स्वस्थ को लेकर चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं की.
बता दें, पिछले 26 जून 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 27 जून को सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी सर गंगा राम हॉस्पिटल पहुंचे थे जहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके बेटे हेमंत सोरेन से मुलाकात करते हुए शिबू सोरेन के सेहत से संबंधिंत जानकारी हासिल की. इसके बाद राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक यहां तक कि विपक्षी पार्टी के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास सहित कई नेताएं भी हॉस्पिटल पहुंचे. जहां उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके सेहत संबंधित हालचाल जाना.
जानकारी के लिए बता दें, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को 19 जून 2025 से नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. इसके साथ ही दिल्ली में अपने पिता शिबू सोरेन की देख-रेख में झारखंड के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन लगातार जुटे हुए हैं.
आपका अपने चहेते चैनल "नक्षत्र न्यूज़ हिंदी" में तहे दिल से स्वागत है। झारखंड-बिहार सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप "नक्षत्र न्यूज़ हिंदी" को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।
Email:info@naxatranewshindi.com
Phone: +91-8271776646
Popular News
Durga Puja 2023: चक्रव्यूह को पार कर श्रद्धालु मां का कर…
रांची के हरमू मैदान में 28 अक्टूबर को बीजेपी की संकल्प …
साहेबगंज : खटिया पर ढोकर 12 किमी की दूरी तय कर मरीजों को…
Live Channel
Contact Us
Privacy Policy
Terms & Conditions
Naxatra News Hindi © 2023 - All Rights Reserved.