HomeAbout UsContact Us Apply For Job
ConfirmationAre you sure want to log out ?
Jharkhand DGP DGP appointment rules Anurag Gupta DGP CM Hemant Soren Mla Saryu Rai Anurag Gupta will not be the DGP Anurag Gupta will not be DGP Naxatra News Naxatra News Hindi Naxatra News Jharkhand

DGP अनुराग गुप्ता के सेवा विस्तार पर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CM हेमंत सोरेन को भेजा पत्र

29-04-2025 - 01:43 PM
Naxatra News Hindi 
Ranchi Desk: झारखंड के DGP अनुराग कुमार गुप्ता के सेवा विस्तार पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है. दरअसल, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भेजा है जिसमें 30 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को DGP अनुराग कुमार गुप्ता की सेवानिवृत्ति की पुष्टि की है. अब इसपर राज्य की सियासत तेज हो गई है. केंद्र सरकार के इस फैसले पर राज्य के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. पक्ष ने राज्य सरकार के खिलाफ एक बार फिर से केंद्र सरकार की साजिश जबकि विपक्ष पार्टी ने कहा है कि यह राज्य और केंद्र का मामला है. वहीं जेडीयू विधायक सरयू राय ने भी मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. 

न्याय उचित कदम उठाए जाएंगे- JMM
JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय ने इस मामले में कहा कि केंद्र सरकार ने क्या पत्र भेजा है पत्र का मजमून क्या है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभी राज्य में नहीं है. उनके आते ही उनकी बात संज्ञान में ली जाएगी.  राज्य सरकार क्या कुछ कर सकती है वो सरकार की तरफ से किया जाएगा.  न्याय उचित कदम उठाए जाएंगे. अगले 4 दिनों में जो भी इशू है उसका समाधान हो होगा. 

यह राज्य और केंद्र के बीच का मामला- सीपी सिंह
वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता सह रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि केंद्र सेवा का कोई भी अधिकारी हो, उसमें उसका सेवा संहिता क्या होता है. केंद्र और राज्य सरकार एक्सटेंशन दे सकती है या नहीं, इस कानून को मैं नहीं जानता. यह केंद्र और राज्य सरकार के बीच का मामला है. क्योंकि राज्य सरकार ने एक्सटेंशन दिया. अब कानूनी पच क्या होता है. यह हमें मालूम नहीं. बस इतना पता है कि डीजीपी अनुराग कुमार गुप्ता अभी सेवा में हैं. लेकिन क्या राज्य सरकार दिया गया सेवा वैध है या नहीं, यह निर्णय कहां होगा. केंद्र सरकार का क्या नियम है क्योंकि IPS केंद्रीय सेवा के अधिकारी है और राज्य सरकार के कैडर में हैं ऐसे में यह राज्य और केंद्र के बीच का मामला है. इसका कानूनी पच क्या है ये तो कानूनी विद्य ही बता पाएंगे. जिनका सेवा संहिता पर जानकारी हो. मेरा कहना है कि जो नियम संगत है वो हो.

संघीय प्रणाली ढांचा पर वार कर रही केंद्र सरकार- कांग्रेस 
वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जबरन राज्य के विकास को, राज्य के गतिशीलता को रोकने का काम कर रही है डीजीपी की नियुक्ति कैबिनेट के फैसले पर हुई है. कैबिनेट का फैसला यानी साढ़े 3 करोड़ झारखंड वासियों का फैसला होता है. और इस फैसले पर अगर केंद्र सरकार अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है तो स्वाभाविक तौर पर ये समझा जा सकता है कि संघीय प्रणाली ढांचा पर अब केंद्र की सरकार वार कर रही है ये किसी भी प्रकार से उचित नहीं है क्योंकि भारत एक संघीय ढांचा प्रणाली का देश है. और राज्य सरकार और सरकार की कैबिनेट अगर कोई फैसला लेती है इसपर अगर सवाल खड़ा कर रही है.

JDU विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया में किया पोस्ट
झारखंड की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले जमशेदपुर पश्चिम के JDU विधायक सरयू राय ने DGP अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद सेवा विस्तार रोक को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि ''भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने DGP अनुराग गुप्ता को DGP बनाकर सेवा विस्तार देने के झारखंड सरकार के निर्णय को ग़लत करार दिया है और पत्र भेजकर सरकार से कहा है कि 30 अप्रैल 2025 को DGP की सेवा समाप्त हो जाएगी. अधिकारियों ने यह पत्र विदेश यात्रा पर गए @HemantSorenJMM को भेज दिया है.''




Image
20-06-2025
Naxatra News Hindi 
Ranchi Desk: देश की प्रथम महिला (राष्ट्रपति) द्रौपदी मुर्मू आज 67 साल की हो गई हैं. बता दें उनका जन्म आज ही के दिन साल 1958 में हुआ था. उनके जन्मदिन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्गज सहित देशभर के नेता जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर इधर, झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है. 

उत्तराखंड में अपना जन्मदिन मनाएंगी राष्ट्रपति
बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार (20 जून 2025) को उत्तराखंड के राजपुर रोड पर बने राष्ट्रपति निकेतन में अपना जन्मदिन मनाएंगी. इस दौरान राष्ट्रपति यूके (उत्तराखंड) के लोगों को बड़ी सौगात देंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे 132 एकड़ पर बन रहे बेहद आधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगी. 

PM ने की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना
PM मोदी ने राष्ट्रपति को बधाई देते हुए लिखा है कि 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा. जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है. उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है. ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.'


मल्लिकार्जुन ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे। हम उनके दीर्घायु, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं.'



राज्यपाल और सीएम हेमंत ने की दूर्घायु की कामना
इधर, झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने-अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल संतोष गंगवार ने लिखा है 'भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.'


CM हेमंत ने मरांग बुरु से की दीर्घायु की कामना
सीएम हेमंत सोरेन ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है 'देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है. मरांग बुरु आपको सदैव स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं.'

You May Also Like

आपका अपने चहेते चैनल "नक्षत्र न्यूज़ हिंदी" में तहे दिल से स्वागत है। झारखंड-बिहार सहित देश के बड़े मुद्दों पर सवाल करना ही हमारी पहचान है। जन-जन तक की आवाज को हमने देश के कोने-कोने में पहुंचाया है इसी तरीके से आप "नक्षत्र न्यूज़ हिंदी" को प्यार देते रहिए। हम भी बेबाक, बेखौफ बोलते रहेंगे।

Email:info@naxatranewshindi.com

Phone: +91-8271776646

Popular News

Durga Puja 2023: चक्रव्यूह को पार कर श्रद्धालु मां का कर…

रांची के हरमू मैदान में 28 अक्टूबर को बीजेपी की संकल्प …

साहेबगंज : खटिया पर ढोकर 12 किमी की दूरी तय कर मरीजों को…

Live Channel

Contact Us

Privacy Policy

Terms & Conditions

Naxatra News Hindi © 2023 - All Rights Reserved.