Bigg Boss 11 की फाइनलिस्ट रह चुकी हिना खान का म्यूजिक वीडियो सॉन्ग भसूड़ी (Bhasoodi) रिलीज किया जा चुका है। यह म्यूजिक 16 जुलाई 2018 को रिलीज किया गया था, और इस म्यूजिक के रिलीज होते ही YouTube पर इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद लोग बहुत ही तारीफ कर रहे हैं। यह सॉन्ग YouTube के ट्रेंडिंग में नंबर वन पोजीशन पर है।
भसूड़ी (Bhasoodi) वीडियो सॉन्ग के YouTube पर 8.6 मिलियन व्यूज है। हिना खान के इस वीडियो सॉन्ग में पंजाब के मशहूर गायक सोनू ठुकराल ने आवाज दी है। पूरे वीडियो सॉन्ग को बहुत ही शानदार तरीके से कहानी के रूप में व्यक्त किया गया है। आइए देखते हैं, हिना खान के एक नए म्यूजिक वीडियो सॉन्ग को।