
"पार्टी में अनुशासन की है घोर कमी", बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर कसा तंज
बीते गुरुवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर हुए हंगामे को लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस के बुनियादी अनुशासन पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, टिकट न मिलने के कारण गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने ही प्रभारी और अध्यक्ष पर धावा बोल दिया था.















